border_bottom.png

Meen Rashifal Weekly | मीन राशि: साप्ताहिक राशिफल

17 Sep 2023 - 23 Sep 2023
  1. Rashifal Adda
  2. Saptahik Rashifal
  3. Meen Rashifal Weekly | मीन राशि: साप्ताहिक राशिफल
Meen Rashifal Weekly | मीन राशि: साप्ताहिक राशिफल
border_top.png
meen-rashifal-daily-today-tomorrow-weekly-monthly-yearly.jpg
Love
Money
Career
Health

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। विवाहितों के गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ आपकी ट्यूनिंग बेहतर होगी। लव लाइफ के लिए भी समय काफी रोमांटिक और क्रिएटिव रहेगा। आप अपने प्रिय को दिलोजान से चाहेंगे और उन्हें अपना बना पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। थोड़े से प्रयासों से ही अच्छी सफलता मिल सकती है। बिजनेस के लिए यह समय मेहनत से भरा है। अभी थोड़ी मेहनत कर लेंगे तो आने वाले समय में आपको उसका लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में मजा आएगा और वे जी जान से मेहनत करेंगे। इसका उन्हें फायदा भी होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती, लेकिन आपको मौसमी बीमारियों का ध्यान रखने की जरूरत है। दिनचर्या में नियमितता रहेगी तो परेशानी नहीं आएगी। यात्रा के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अच्छा है।

footer_image.png

Follow Us