border_bottom.png

Makar Rashifal Weekly | मकर राशि: साप्ताहिक राशिफल

17 Mar 2024 - 23 Mar 2024
  1. Rashifal Adda
  2. Saptahik Rashifal
  3. Makar Rashifal Weekly | मकर राशि: साप्ताहिक राशिफल
Makar Rashifal Weekly | मकर राशि: साप्ताहिक राशिफल
border_top.png
makar-rashifal-daily-today-tomorrow-weekly-monthly-yearly.jpg
Love
Money
Career
Health

यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग हो सकती है। आपका गृहस्थ जीवन खुशनुमा समय रहेगा। एक-दूसरे के प्रति आकर्षण और रोमांस रहेगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए सप्ताह थोड़ा कमजोर है। आपस में कहासुनी होने और गर्मागर्म झड़प होने की भी संभावना बन सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। सप्ताह की शुरुआत मे ही आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके बिजनेस के सिलसिले में भी हो सकती है। इससे आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में मन लगाना होगा। यदि उनका मन काफी समय से काम में नहीं लग रहा है, तो यह उनके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह समय थोड़ा कमजोर है। आपको अपने कंसंट्रेशन पावर पर काम करना होगा और उसे बढ़ाना होगा, तभी सफलता मिल पाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी पुरानी समस्या से भी निजात मिल सकती है। यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है।

footer_image.png

Follow Us