पॉजिटिव- आज पैतृक संपत्ति और वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं, इसके लिए प्रयासरत रहें। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में भी ध्यान दें। समय अनुकूल है, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। घर में किसी धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी का ही कोई नकारात्मक व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। अपनी प्रत्येक योजना को गुप्त ही रखें। अन्यथा कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास ना करके सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति रखना बहुत ही जरूरी है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें। इस समय किसी प्रकार की इंक्वायरी या पेनल्टी लगने की स्थिति भी बन रही है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर के माहौल को सुखद बनाए रखने में सफल रहेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से तनाव और गुस्सा हावी हो सकता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5