border_bottom.png

Makar Rashifal Monthly | मकर राशि: मासिक राशिफल

March 2024
  1. Rashifal Adda
  2. Maasik Rashifal
  3. Makar Rashifal Monthly | मकर राशि: मासिक राशिफल
Makar Rashifal Monthly | मकर राशि: मासिक राशिफल
border_top.png
makar-rashifal-daily-today-tomorrow-weekly-monthly-yearly.jpg
Love
Money
Career
Health

साल 2023 का पहला महीना मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन पारिवारिक अशांति के कारण आप परेशान रहेंगे। विवाहितों का गृहस्थ जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपसी सहमति न होने के कारण रिश्ते में झगड़ा होने की संभावना बन सकती है। लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अपने जीवन का आनंद लेने के लिए इस महीने आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। एक तरफ आपके पास अच्छी इनकम होगी, लेकिन दूसरी तरफ खर्चे भी होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम में मन लगेगा और काफी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी, जिससे आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी पढ़ाई में उन्हें कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से फोकस करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती, लेकिन तनाव हो सकता है। तनाव से दूर रहना आपके लिए अच्छा होगा। यात्रा के लिए इस महीने का पहला और तीसरा सप्ताह अनुकूल रहेगा।

footer_image.png

Follow Us