border_bottom.png

Kumbh Rashifal Weekly | कुंभ राशि: साप्ताहिक राशिफल

21 Apr 2024 - 27 Apr 2024
  1. Rashifal Adda
  2. Saptahik Rashifal
  3. Kumbh Rashifal Weekly | कुंभ राशि: साप्ताहिक राशिफल
Kumbh Rashifal Weekly | कुंभ राशि: साप्ताहिक राशिफल
border_top.png
kumbh-rashifal-daily-today-tomorrow-weekly-monthly-yearly.jpg
Love
Money
Career
Health

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगी। विवाहितों के गृहस्थ जीवन में रोमांस रहेगा, साथ ही साथ कुछ बहसबाजी भी हो सकती है। इसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से बात करनी चाहिए। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपके संबंध घनिष्ठ बनेंगे और आपका प्रिय आपको अपने दिल का हाल सुनाएगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ खर्च और मानसिक तनाव दोनों से ही आपको परेशानी होगी। इससे बाहर निकलने में आपको सप्ताह के अंत तक का समय लग जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को भी सरकारी काम का टेंडर मिल सकता है। गवर्नमेंट सेक्टर से भी लाभ के अच्छे योग बनेंगे। विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह समय अच्छा है। आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे और कम समय में ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे।

footer_image.png

Follow Us